IBPS PO Clerk 2026: PO का फॉर्म बंद, Clerk का अप्लाई 1 अगस्त से — पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

IBPS PO Clerk 2026: PO का फॉर्म बंद, Clerk का अप्लाई 1 अगस्त से — पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

IBPS PO Clerk 2026: PO का फॉर्म बंद, Clerk का अप्लाई 1 अगस्त से — पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

बैंकिंग की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए यह हफ्ता बहुत परेशानी भरा रहा है। एक तरफ IBPS PO का फॉर्म बंद हो चुका है तो दूसरी तरफ Clerk का apply की डेट की घोषणा हो चुका है. कटिहार से पटना तक कोचिंग सेंटरों में यही सवाल हो रहा है कि अब क्या करें, कहां अप्लाई करें,और कौन सा फॉर्म अभी भी भर सकते हैं

सीधी बात यह है — IBPS PO (CRP PO/MT-XVI) का ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई 2026 को बंद हो चुका है। जिन्होंने फॉर्म भर दिय है उनके लिए अब सिर्फ एक मौका बचा है — करेक्शन विंडो, जो रजिस्ट्रेशन बंद होने के दो दिन बाद खुलती है। यानी अगर तुमने फॉर्म में कोई गलती की है — फोटो, सिग्नेचर, या डिटेल में — तो जल्द से जल्द ibps.in पर जाकर चेक करो। जिन्होंने फॉर्म भरा ही नहीं है उनके लिए अफसोस के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा, अगला मौका अगले साल ही आएगा इसीलिए ज्यादा मत अब सोच ।

कुल कितनी सीटें हैं?

PO में कुल 7365 वैकेंसी (रिवाइज्ड) के लिए भर्ती हुई थी, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें हैं। कैटेगरी के हिसाब से UR वर्ग में 2719, OBC में 1816, SC में 1009, ST में 502, और EWS में 669 सीटें रखी गई हैं। यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अभी अपनी सीटें घोषित नहीं की हैं, इसलिए कुल आंकड़ा आगे बढ़ने की गुंजाइश है।

Clerk की तरफ अभी नोटिफिकेशन जारी किया गया है । शॉर्ट नोटिस में सिर्फ भर्ती की घोषणा हुई है, बैंक-वाइज और कैटेगरी-वाइज वैकेंसी डिटेल नोटिफिकेशन के साथ ही आएगी। कई वेबसाइट अभी फिलहाल फेक नंबर बता रहा है, वो पिछले साल के notification पर सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं, असली नंबर अभी तक नहीं आया हैं ।

एग्जाम पैटर्न में क्या बदला

PO का मेन्स एग्जाम अब 170 सवालों का होगा (पहले 145 था),और समय 160 मिनट का रहेगा, कुल अंक फिर भी 200 ही हैं। सिलेक्शन अब चार स्टेज होगा — प्रीलिम्स, मेन्स, पर्सनैलिटी टेस्ट (नया स्टेज, नंबर नहीं जुड़ते पर इंटरव्यू से पहले देना अनिवार्य है), और इंटरव्यू। फाइनल मेरिट मेन्स-इंटरव्यू के 80:20 रेशियो से ही बनेगी।

Clerk में सवाल घटकर 155 और समय 120 मिनट कर दिया गया है, कुल अंक फिर भी 200 ही हैं। एक बहुत बड़ी राहत की बात — Clerk में कोई इंटरव्यू नहीं होता, सिर्फ मेन्स के नंबर पर फाइनल सिलेक्शन होता है।

पूरी जानकारी एक टेबल में

विवरण IBPS PO 2026 IBPS Clerk 2026
पोस्ट का नाम Probationary Officer / Management Trainee Customer Service Associate (Clerk)
कुल सीटें (Vacancy) 7365 (रिवाइज्ड) अभी घोषित नहीं
UR वर्ग 2719 बाद में जारी होगा
OBC वर्ग 1816 बाद में जारी होगा
SC वर्ग 1009 बाद में जारी होगा
ST वर्ग 502 बाद में जारी होगा
EWS वर्ग 669 बाद में जारी होगा
फीस (General/OBC/EWS) ₹850 अभी कन्फर्म नहीं
फीस (SC/ST/PwBD) ₹175 अभी कन्फर्म नहीं
आवेदन शुरू (Starting Date) 1 जुलाई 2026 1 अगस्त 2026
अंतिम तारीख (Last Date) 26 जुलाई 2026 (बंद) 21 अगस्त 2026
प्रीलिम्स एग्जाम डेट 22-23 अगस्त 2026 10-11 अक्टूबर 2026
मेन्स एग्जाम डेट 4 अक्टूबर 2026 27 दिसंबर 2026
इंटरव्यू हां (+ नया पर्सनैलिटी टेस्ट) नहीं, सिर्फ मेन्स के नंबर से सिलेक्शन
Official Website www.ibps.in
Notification / PDF ibps.in के "Notifications" टैब से डाउनलोड करें

अप्लाई ऑनलाइन कैसे करें (Clerk के लिए, 1 अगस्त से लागू)

Apply Online Link: www.ibps.in — होमपेज पर ही "CRP-Clerks" का सेक्शन दिखेगा।

  1. सबसे पहले ibps.in पर जाओ, खुद टाइप करके — गूगल पर मिलने वाले "direct PDF link" वाले पेजों से बचो, कई पुराना या गलत लिंक दिखा देते हैं।
  2. होमपेज पर "CRP-Clerks (CSA-XVI)" के नीचे "Online Application" पर क्लिक करो।
  3. "Click Here for New Registration" चुनो और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरो।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद एक प्रोविज़नल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा — इसे तुरंत नोट करके रख लीजिए आगे काम आएगा , यही आगे लॉगिन के लिए चाहिए होगा।
  5. फोटो, सिग्नेचर, थंब इंप्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन स्कैन करके तय साइज़ में अपलोड करो।
  6. पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरो — ग्रेजुएशन की मार्कशीट डिटेल सही-सही डालो, यहीं पर सबसे ज़्यादा गलतियां होती हैं।
  7. एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करो।
  8. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरा प्रिव्यू ज़रूर देख लो, फिर फाइनल सबमिट करो और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर रख लो।

एक बात का खास ध्यान रखना — फॉर्म भरते वक्त अगर पेमेंट अटक जाए या OTP न आए, तो घबराकर दोबारा पेमेंट मत करो। पहले चेक करो कि पैसा कटा है या नहीं, फिर 24-48 घंटे इंतज़ार करो — ज़्यादातर मामलों में सिस्टम खुद स्टेटस अपडेट कर देता है। दिक्कत बनी रहे तो बैंक स्टेटमेंट का प्रूफ रखते हुए ibps.in के "Contact Us" पेज से हेल्पलाइन या ईमेल सपोर्ट पर संपर्क करो।

योग्यता की शर्तें

उम्र और योग्यता में दोनों भर्तियों में मोटे तौर पर एक जैसी शर्तें हैं — ग्रेजुएशन ज़रूरी, उम्र 20 से 28-30 साल के बीच (कैटेगरी के हिसाब से छूट), मेडिकल फिटनेस टेस्ट, और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग नियम।

अभी क्या करें

जो पोर्टल अभी से Clerk की पक्की वैकेंसी संख्या या फीस बता रहे हैं, वो सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं — असली आंकड़े का इंतज़ार 31 जुलाई/1 अगस्त तक करना ही समझदारी है। PO में जिन्होंने फॉर्म भर दिया है, वो अब तैयारी पर फोकस करें — 170 सवालों वाला नया पैटर्न, RBI सर्कुलर वाला बैंकिंग अवेयरनेस सेक्शन, और पर्सनैलिटी टेस्ट को हल्के में लेने की गलती न करें, भले ही उसमें नंबर न जुड़ते हों।

नोट: यह जानकारी 28 जुलाई 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है। Clerk की वैकेंसी, फीस और कैटेगरी-वाइज ब्रेकअप डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट किए जाएंगे। हमेशा ibps.in पर जाकर आधिकारिक पुष्टि ज़रूर करें।

एक सवाल डेट की जानकारी आप ऑफिशल वेबसाइट से ले सकते हैं या नहीं तो आप इस पेज को फॉलो करते रहिए आपको अपडेट कर दिया जाएगा more jobs details

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ